श्री रामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले के राजकीय एवं अराजकीय मंदिरों में होगी विशेष सजावट

बूंदी, 19 जनवरी। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में देवस्थान विभाग के अधीन मंदिरों में देवस्थान विभाग की ओर से विशेष सजावट की जाएगी।  इसके अलावा जिले में देवस्थान विभाग से पंजीयन नहीं होने वाले अराजकीय मंदिरों में भी संबंधित नगर निकायों एवं पंचायत समितियों के माध्यम से विशेष सजावट की जाएगी।  


जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी राजकीय व अराजकीय मंदिरों में विशेष सजावट होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मंदिरों के आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जावे। किसी भी मंदिर के आस पास गंदगी नहीं रहे, इसकी सुनिश्चितता की जावे।