करवा चौथ के अवसर पर मानव सेवा समिति के रक्तदान महा अभियान में नमो नमो मोर्चा भारत के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

महिला मरीजों का जीवन बचाया

नमो नमो मोर्चा जिला अध्यक्ष व मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि समिति द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान महादान अभियान के तहत आज करवा चौथ के अवसर पर नमो नमो मोर्चा बूंदी के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद महिला मरीजों के लिए रक्तदान कर जीवन बचाया और यह भी कहां की जिले के व आसपास के जरूरतमंद मरीजों के लिए नमो नमो मोर्चा हर पल तैयार रहेगा
इसी के तहत राष्ट्रीय बजरंग दल शहर अध्यक्ष दीपक कुमार ने गर्भवती महिला मोना धाकड़ के लिए रक्तदान कर गर्भवती महिला का जीवन बचाया एवं युवा नेता राहुल सैलानीया के साथ पिंकेश धाकड़ ने बूंदी ब्लड बैंक पहुंचकर अपना दुर्लभ ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव ब्लड रक्तदान कर गर्भवती महिला मरीज सोना कुमारी का जीवन बचाया। रक्तदान कर दीपक सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से किसी अनजान मरीज को जीवनदान मिलता हे इससे बढ़कर कोई खुशी नहीं है इसलिए सभी को हर 3 माह में रक्तदान जरूर करना चाहिए इस दौरान नमो नमो मोर्चा भारत कोटा संभाग मीडिया प्रभारी शिवकुमार शर्मा , नमो नमो मोर्चा भारत महिला जिला अध्यक्ष बूंदी ललिता नुवाल, भारती शर्मा सरपंच सीताराम वर्मा ,दीपक वर्मा ,राजकुमार शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |