संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिले के हिंडोली क्षेत्र के धनावा गांव में खेल राज्य मंत्री अशोक चादना के जन्म दिन के अवसर पर प्रथम बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया। आयोजन करता नवयुवक मंडल कांग्रेश महामंत्री धनावा प्रकाश प्रजापत ने बताया कि मानव सेवा समिति के रक्तदान महादान अभियान से प्रेरित होकर धनावा के युवाओं ने खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना के जन्म दिन के अवसर पर ग्राम धनावा में रक्त दान शिविर का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे मानव सेवा समिति के प्रदेश अधयक्ष राजेश खोईवाल ने मौजूद रह कर रक्त दान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया ग्राम के युवाओं ने शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें 21 यूनिट रक्त दान हुआ रक्तदान करने में इंद्रजीत सरदार शमशेर सिंह सरदार राकेश बैरवा राजु गुजर किशन यादव औमपकाश सैनी रमेश सैनी भगवान गौड़ नरेश गुजर हिरा लाल सैनी नरेश सैनी पप्पू गूजर हंसराज गुजर हिरा लाल बैरवा मौनु देवराज पडियार प्रेम शकर सैनी राजु गोड़ सोनु बैरवा सूरज राठौर आदि कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया शिविर के समापन के उपरांत मानव सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल का माला पहनाकर कर सम्मान किया एव बूंदी ब्लड बैंक से आई टीम पम्मी जी विमला जी तेजमल आदि का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। उसके उपरांत पौधारोपण भी किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को संबोधित करते हुए राजेश खोईवाल ने कहा कि आप सभी युवाओं ने खेल राज्य मंत्री श्री अशोक जी चांदना के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर एक बहुत ही अच्छी पहल की है इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में रक्तदान को लेकर फेल रही भ्रांतियां दूर होगी एवं अगली बार आपके ग्राम के युवा निसंकोच होकर अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए जागरूक होंगे। आज ग्राम धनावा के युवाओं द्वारा रक्तदान करके कई मरीजों के लिए जीवन दान देने का बहुत ही पुनीत कार्य किया है। नवरात्रि के इस महापर्व पर इससे बड़ा दांन कोई नहीं है। इसलिए युवाओं को अधिक अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान जरूर करना चाहिए।