जिला मुख्यालय पर खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना के जन्मदिवस के अवसर पर 338 यूनिट रक्तदान हुआ ।

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना के जन्मदिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 13 अक्टूबर को रेडक्रॉस भवन बूंदी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी भागों से कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर रक्तदान किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर रेनू जयपाल ने कार्यक्रम में शिरकत की । विशिष्ट अतिथि देवलाल चांदना का कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मीणा समाज जिलाध्यक्ष आनंदीलाल मीणा ने विकास पुरुष अशोक चांदना के कार्यों की चर्चा जनता के समक्ष रखी। जिला प्रमुख चंद्रावती कवर ने कार्यर्ताओ को खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना द्वारा पंचायतीराज में विकास कार्यों के विषय में बताया ।पूर्व जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष साबुद्दीन जेड, रोटरी क्लब अध्यक्ष परमेश्वर झंवर, बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष चेतराम मीणा, हिंडोली ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मुरली मीणा,नैनवा ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, पूर्व जिला परिषद सदस्य सतीश गुर्जर अध्यक्ष अभिभाषक परिषद बूंदी चंद्रशेखर शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश मीणा, पूर्व मनोनित पार्षद गोविन्द गुर्जर,वार्ड पार्षद मोइनुद्दीन अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपकला मीणा,पूर्व प्रधान मधु वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष तालेड़ा राधेश्याम मेजर, आमली सरपंच सुरेश मीणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशुतोष शर्मा, जिला परिषद सदस्य अमृत लाल गुर्जर,पूर्व यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव महावीर दायमा, लाखेरी सरपंच महावीर गुर्जर,ग्रामीण छात्र संगठन जिलाध्यक्ष हेमराजमीणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रईस भाई,मीणा, वार्ड पार्षद हरी गुर्जर, कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन लखेड़ा, रामलाल गुर्जर,भूपेंद्र सिंह नरूका,जितेंद्र सिंह शेखावत, धर्मराज मोडसर, जोधराज चांदना, मनराज नेखाडी, मनराज खोड़वा, धनराज खड़ावदा, गजानंद गुर्जर, अनिल मीणा मायजा, आदि कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंच कर जोर शोर से रक्तदान किया।