विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को सुबह 7 बजे रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर होगा RUN FOR ENVIRONMENT काआयोजन

कार्यालय अतुल्य संसार विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को जयपुर में RUN FOR ENVIRONMENT का आयोजन होगा. पर्यावरण जन जागृति के उदेश्य से हो रही RUN FOR ENVIRONMENT को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे | कार्यक्रम 5 जून को सुबह 7 बजे रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर होगा | RUN FOR ENVIRONMENT को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे, RUN FOR ENVIRONMENT दौड़ अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर, त्रिमूर्ति सर्किल, जेडीए सर्किल, गांधी सर्किल से वापस अल्बर्ट हॉल पर समाप्त होगी. इस दौरान स्टेट क्लाइमेट चेंज एक्शन प्लान का विमोचन के साथ ही वायु गुणवत्ता की जांच करेंगे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वनमंत्री हेमाराम चौधरी करेंगे. साथ ही वन और पर्यावरण के प्रमुख सचिव शिखर अग्रवाल, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष सुधांश पंत और वन विभाग के हॉफ डॉ. डीएन पाण्डेय सहित प्रदूषण नियंत्रण मंडल और वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे