विश्व पर्यावरण दिवस पर लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के प्रभारी अजय तसीड की अगुवाई में किया गया वृक्षारोपण

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l

लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शाकम्भरी रोड़ स्थित न.11 में वृक्षारोपण किया गया l ट्रस्ट के उपखंड प्रभारी अजय तसीड. की अगुवाई में नीम के पेड़ लगायें गए। तसीड. ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए कहा कि पेड़ों की वजह से ही मानव जीवन बचा हुआ है। हर व्यक्ति को जागरूक रहते हुए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए । संजू सैनी,अंजू सैनी,मंजू सैनी,ममता सैनी,अनिल सैनी,उपस्थित रही।