एक शाम आशापुरा मां के नाम विशाल भक्ति संध्या का का हुआ आयोजन

एक शाम आशापुरा मां के नाम विशाल भक्ति संध्या का का हुआ आयोजन

पाली,,,

मारू बंजारा समाज भटवाड़ा सुभाष नगर बी पाली द्वारा एक साम मां आशापुरा माताजी के नाम एक विशाल भक्ति संध्या का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में पाली नगर परिषद सभापति रेखा राकेश भाटी, अखिल भारतीय बंजारा सेना जिला अध्यक्ष अरविंद बंजारा, गोविंद बंजारा पूर्व पार्षद, सरवन सिंह पुरोहित, शिवसेना जिला प्रमुख सोहन सिंह राव, एडवोकेट विशाल सैनी उपस्थित रहे।
भजन सम्राट रमेश माली एवं अन्य पाली जालौर से आए हुए कलाकारों इसमें गोपाल बंजारा, अंजलि सोलंकी, और जालौर से आई हुई 8 साल की बच्ची जय श्री सब ने अपनी मनमोहक भजन प्रस्तुतियां पेश की ।
अखिल भारतीय बंजारा सेना जिला अध्यक्ष अरविंद बंजारा ने बताया कि आज एक विशाल पैदल यात्रा संघ पाली से नाडोल आशापुरा मां के दरबार तक जाएगा इस यात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों में यात्रा में सम्मिलित सभी भक्तों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था भामाशाह द्वारा की जाएगी। यह संपूर्ण कार्यक्रम आशापुरा सेवा समिति पाली द्वारा आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन में संजय चौहान, सुरेश चौहान, पवन चौहान, पुखराज चौहान, राकेश चौहान, रोहित चौहान, शांतिलाल, किशन चौहान, रमेश चौहान, मांगीलाल चौहान, दिनेश चौहान, अशोक चौहान, रितिक चौहान, जगदीश चौहान अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुकेश राजा पाली मारवाड़ राजस्थान