-डीआरएम सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया स्टेशन पर स्वच्छता श्रमदान
कोटा 01 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा संकल्प के साथ कोटा मंडल पर स्वच्छता पखवाड़े के तहत 16 सितंबर से प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों आयोजित की जा रही थी। प्रधानमंत्री के स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय आह्वान पर 01 अक्टूबर को पूरे कोटा मण्डल में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एक घंटा, एक साथ बड़े पैमाने पर श्रमदान करके कोटा मण्डल के सभी स्टेशनों पर, रेल परिसरों, आवासीय परिसरों, रेलवे कालोनियों एवं आस-पास बड़े पैमाने पर श्रमदान कर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। स्वच्छता सामूहिक श्रमदान में मंडल के प्रमुख स्टेशन सवाई माधोपुर, भरतपुर, बयाना, गंगापुर सिटी, शामगढ़, हिंडौन सिटी, सोगरिया, डकनिया तलाव, भवानी मंडी, बूंदी एवं बारां इत्यादि शामिल थे। स्वच्छता श्रमदान में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।