OnePlus 9RT भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, बवेसाइट पर सपोर्ट पेज लाइव हुआ

जयपुर। ऐसा लग रहा है चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस जलद ही भारत में OnePlus 9RT लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस फोन के लिए वनप्लस इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज लाइव किया है। OnePlus 9RT के साथ OnePlus Buds Z2 के सपोर्ट पेज को भी स्पॉट किया गया। इससे संकेत मिलता है कि ये दोनों डिवाइस जल्द ही भारत में पेश किए जाएंगे।
इस लिस्टिंग को सबसे पहले 91mobiles ने देखा जिसमें, वनप्लस 9 आरटी और वनप्लस बड्स भी शामिल थे। हालांकि बाद में लिस्टिं किया गया था। बता दें कि OnePlus 9RT अपने प्रीमियम OnePlus 9R डिवाइस का अपग्रेडेड वर्जन होगा। जिसे पहली बार चीन में अक्टूबर के महीने में लॉन्च किया गया था और कंपनी ने इसी लॉन्च इवेंट में भारत में उपलब्धता की भी घोषणा की है।
अभी तक कंपनी ने लॉन्च इवेंट के बारे में कोई टीज़र या अन्य जानकारी नहीं दी है। हालाँकि, कुछ रिपोर्टों के मुताबिक इस डिवाइस को 16 दिसंबर के दिन लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 9RT के संभावित फीचर्स
OnePlus 9RT या RT में 6.62 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट हो सकती है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो हमें वनप्लस 9आरटी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। डिवाइस को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में रखा जाएगा। इसकी शुरुआत सिर्फ 40,000 रुपये से कम कीमत से हो सकती है।