युवा भरत शर्मा ही अशोक डोगरा के तिलिस्म को तोड़ सकते हैं

-संगठन के बूते, सत्ता की ओर कदम बढाए,

-भारत जोड़ो यात्रा में भरपूर साथ दिया

-बूंदी की जनता को बुजुर्ग कांग्रेसी अब पसंद नहीं


बूंदी। सदस्य राज्य मेला प्राधिकरण राजस्थान सरकार एवं पूर्व सचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी भरत शर्मा की बूंदी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की जबरदस्त दावेदारी युवाओं एवं सर्व समाज की स्वीकृति के साथ में भाजपा विधायक अशोक डोगरा के तीन बार के तिलिस्म को तोड़ सकते हैं, बूंदी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा की भी दावेदारी है किंतु वह लगातार  अशोक डोगरा से हार रहे हैं ऐसे में कांग्रेस नए चेहरे के रूप में भारत शर्मा को मौका दे सकती है

युवा तुर्क भरत शर्मा बूंदी विधानसभा क्षेत्र के एक-एक घर में महंगाई राहत कैंप के प्रचार रथ के माध्यम से संपर्क कर चुके हैं वही हर ग्राम में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ,धार्मिक आयोजनों, कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से बूंदी विधानसभा क्षेत्र के हर बच्चे हर युवा बुजुर्ग महिला एवं मतदाताओं तक अपनी पेठ जमा चुके हैं।,

भरत शर्मा वर्तमान में राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण राजस्थान सरकार के सदस्य हैं वहीं स्पीड बॉल संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हैं तथा राजस्थान ब्राह्मण युवा महासभा के संभागीय अध्यक्ष के पद पर सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं ।


युवा तुर्क भरत शर्मा ने विद्यार्थी जीवन में ही वर्ष 1994 से 96 तक एनएसयूआई बूंदी में संगठन मंत्री के पद पर  वहीं 1997 से 98 तक छात्र संघ उपाध्यक्ष, राजकीय महाविद्यालय बूंदी का पदभार संभाला वहीं 1998 1999 में भी छात्र संघ उपाध्यक्ष का चुनाव जीता, वर्ष 2002 से 2005 तक कांग्रेस कच्ची बच्ची प्रकोष्ठ बूंदी के अध्यक्ष पद पर काबिज रहे वहीं 2001 से 2003 तक ब्राह्मण समाज बूंदी के जिला अध्यक्ष पद पर रहकर सर्व समाज के साथ ही सामाजिक कार्यों में जबर्दस्त भागीदारी निभाई।

भरत शर्मा ने वर्ष 2001 से 2003 तक प्रदेश मंत्री सर्व ब्राह्मण समाज राजस्थान की जिम्मेदारी संभालते हुए हाडोती क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम रखा, वर्ष 2011 से 15 तक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर रहे, वहीं  2019 में संगठन प्रभारी जिला झालावाड़ में अपनी सेवाएं प्रदान की, वर्ष 2017 में ही जम्मू कश्मीर में संगठन चुनाव प्रभारी  जिला सांभा  के पद पर अपनी सेवाएं कांग्रेस पार्टी को  दी वही 2017 में हिमाचल विधानसभा के रामपुर विधानसभा एसी में चुनाव प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए संगठन के लिए कार्य किया।

भरत शर्मा ने समाज सेवा किसानों गरीबों सहयोग मजदूरों में पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए सदैव संघर्षरत वाले हितों के लिए कई आंदोलन की खेलकूद के साथ राजस्थान स्काउट गाइड में 5 वर्ष तक भी सामाजिक कार्यों से जुड़े वही एनसीसी  में 4 वर्ष राष्ट्रीय क्रेडिट स्कोर में अपना परचम लहराया वर्ष 1996 में जिला कलेक्टर बूंदी द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में पुरस्कार प्राप्त किया वहीं वर्ष 1997 राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त भी किया वर्ष 1998 में ही अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर का प्रतिनिधित्व 1998 में कर बूंदी जिले का नाम गोरबंदित किया वहीं बूंदी जिले से हाडोती गौरव सम्मान के जिला संयोजक के रूप में रहकर बूंदी जिले की प्रतिभाओं समाजसेवियों अधिकारियों कर्मचारियों को लगातार 5 वर्षों से सम्मानित करने का बीड़ा उठाया हुआ है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी भरत शर्मा ने सतत रूप से रहकर पूरी राजस्थान सीमा तक साथ देकर एक जन सेवक के रूप में अपना फर्ज निभाते हुए कार्य किया जिसके चलते उनके राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचानती बनी सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के कारण भरत शर्मा की टिकट की दावेदारी प्रबल है