कोटा एवं सवाई माधोपुर होकर बीकानेर-बांद्रा टर्मिनल के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन

 कोटा एवं सवाई माधोपुर होकर बीकानेर-बांद्रा टर्मिनल के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन 

प.म.रेल,कोटा 19 दिसम्बर ,2022

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
कोटा राजस्थान

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए कोटा होकर बीकानेर-बांद्रा टर्मिनल-बीकानेर के मध्य विंटर स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04711 बीकानेर से बांद्रा टर्मिनल प्रत्येक शनिवार 24 दिसम्बर से 28 जनवरी तक एवं गाड़ी संख्या 04712 बांद्रा टर्मिनल से बीकानेर प्रत्येक रविवार 25 दिसम्बर से 29 जनवरी तक दोनों दिशाओं में 06 फेरे चलाया जायेगा इस गाड़ी में वातानुकूलित ट्री टियर 05 कोच, वातानुकूलित टू टियर 02 कोच, स्लीपर 07 कोच,सामान्य श्रेणी 04 कोच तथा 02 एस.एल.आर. सहित कुल 20 कोच होंगे | यह गाड़ी दोनों दिशाओ में मंडल के कोटा एवं सवाई माधोपुर स्टेशन होकर जाएगी ।

 गाड़ी के हाल्ट :- यह गाड़ी दोनों दिशाओं में श्री डूंगरगढ़ , राजलदेसर, रतनगढ़, चुरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, गोधरा, बड़ोदरा, सूरत एवं बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।
                 इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए किया गया है । इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन,NTES,रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।