बूंदी, 24 जनवरी। राजकीय आयुर्वेद औषधालय एक छत बूंदी में बुधवार को भगंदर,व परीकतिका के मरीजों का शल्य चिकित्सा फॉलो अप शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भगंदर के मरीजों का शार सूत्र परिवर्तन चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर विजया जैन द्वारा किया गया। अर्श व परिकर्तिका के रोगियों की बस्ति चिकित्सा की गई व 52 मरीजो को औषध वितरण किया गया। शिविर में डॉ. जी एल मालव, डॉ. भोलेश जैन, कंपाउंड महेंद्र कुमार, राम लक्ष्मण सेनी व परिचारक त्रिलोक चंद गुप्ता द्वारा विशिष्ट सेवाएं प्रदान की गई
स्वास्थ्य जागरूकता प्रपत्रों का विमोचन