चंपालाल कंडारा राजकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया

मुकेश राजा पाली मारवाड़ राजस्थान कंडारा हुवे सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का हुआ आयोजन पाली  पाली के खोड गांव में स्थित आई चुकी बाई चंदनमल लोढा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय मेे बुधवार को वरिष्ठ सहायक चंपालाल कंडारा के राजकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में कंडारा को स्टाफ के सदस्यों के द्वारा साफा व माला पहनाते हुवे संस्था प्रधान हेमंत दवे ने कहा कि वरिष्ठ सहायक कंडारा ने अपने 37 वर्ष के कार्यकाल मे सभी प्रकार के राजकीय कार्य पूर्ण इमानदारी से किये है तथा बालिकाओ के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी सभी प्रकार की योजनाओ का लाभ दिलाने का पूरा प्रयास किया। प्रथम सहायक एवं व्याख्याता हरीश व्यास ने कहा कि वरिष्ठ सहायक कंडारा सरल व सहज स्वभाव के धनी है उनके सेवानिवृत होने से निश्चित रूप से विधालय कामकाज काफी हद तक प्रभावित रहेगा। इस मोके पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनुज दवे, शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार,प्रेम सिंह परमार,संजय भटनागर, पत्रकार जीतू गोयल,मांगीलाल मीणा,फूलचंद मालवीय,जयसिंह,नेमाराम मीणा, जीताराम कुमावत,मोनिका सिंह,श्रवण कंडारा समेत स्टाफगण मौजूद रहे।