सामाजिक जन जागृति मंच की तरफ से सराय में बैठक का आयोजन आज

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
विधानसभा क्षेत्र के सराय ग्राम पंचायत में सामाजिक जन जागृति मंच की तरफ से आज बैठक का आयोजन किया जाएगा l एडवोकेट हंसराज कबीर व सेवानिवृत्त सीएमएचओ डॉ भगवान सिंह मीणा ने बताया कि सराय ग्राम पंचायत में sc-st समुदाय के लोगों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें समाज के लोगों पर आए दिन हो रहे अत्याचारों की घटनाओं को लेकर आक्रोश व्यक्त करेंगे। वही समाज की दिशा व दशा पर चिंतन किया जाएगा साथ ही समाज के लोग एक दूसरे मिलन समारोह करवाया जाएगा। sc-st समुदाय के लोगों को एकजुट करने को लेकर सामाजिक जन जागृति मंच की ओर से चलाई गई मुहिम के बाद क्षेत्र में sc-st समुदाय के लोगों पर अत्याचार में गिरावट आई है। लेकिन फिर भी कुछ बाहुबली और राजनीतिक संरक्षण के चलते sc-st समुदाय के लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं जिनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाने को लेकर संगठन को मजबूत बनाते हुए गांव में जगह-जगह कार्यकारिणी गठित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। जिसमें आगे आने वाले समय में राजनेता व जनप्रतिनिधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक जन जागृति मंच की क्षेत्र में काफी बैठक हो चुकी है जिसमें जगह-जगह गांव में कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। क्षेत्र में जगह-जगह गांव में sc-st समुदाय के लोगों को एकजुट करने के साथ-साथ सामाजिक जन जागृति मंच की ओर से कार्यकारिणी गठित कर आदि की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सामाजिक जनजागृति मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि मंच के गठन के बाद जगह जगह हो रही बैठकों के बाद अच्छा सहयोग मिल रहा है