मानव सेवा समिति के कार्यकर्ता रवि कुमार गोंद के जन्म दिवस रक्तदान शिविर का किया आयोजन

मानव सेवा समिति के कार्यकर्ता रवि कुमार गोंद के जन्म दिवस रक्तदान शिविर का किया आयोजन

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
 बूंदी राजस्थान

मुरली 28 दिसंबर ,मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि बूंदी ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुवे
मानव सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान महादान अभियान के तहत समिति के कार्यकर्ता रवि कुमार के जन्मदिन पर 46 वा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे बालमुकुंद सुहल रवि कुमार किशन कुमार नरवाला संतोष कुमार यादव सुनील सिंगोर अक्षय झावा आदि युवाओं ने रक्तदान किया
भाजपा नेता रुपेश शर्मा प्रभात जैन बल्ड डोनर नर्सिंग ऑफिसर राम लक्ष्मण मीणा एडवोकेट मुकेश वर्मा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया प्रदेशाध्यक्ष राजेश खोईवाल ने कहा की मानव सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान महादान अभियान से पिछले 6 वर्षो में 7 हजार से अधिक यूनिट रक्तदान करवा कर मरीजों का जीवन बचाया जा चुका है, ओर आज यह 46 वा रक्तदान शिविर लगाया गया है मानव सेवा समिति द्वारा युवाओं को रक्तदान करने किए रक्तदान अभियान चलाकर अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को जागरूक किया जा रहा है  इस दौरान डॉ एल एन मीणा,तजिंदर कौर जाकिर भाई, दुष्यंत कुमार दीक्षित,बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया,
सरपंच सीताराम वर्मा सोहनलाल कसोटीया सोनू डगोरिया हनुमान भील सूरज राठौर राहुल भील राकेश मीणा आमली महेंद्र कुमावत राजपाल मुरलिया हेमराज सैनी रवि शर्मा शिव शर्मा पुरषोत्तम मीना दीपक नरवाला राकेश राखा रमेश चंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे