संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार पैन इंडिया लीग अवेयरनेस एण्ड आउटरीच अभियान 14 नवम्बर तक संचालित किया जायेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को न्यू राजीव गांधी नगर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अणिमा दाधीच ने श्रमिकों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित श्रमिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क विधिक सहायता, अपराध पीड़ितों को मुआवजा, लोक अदालत, प्री-लिटीगेशन व अन्य विधिक जानकारी की सेवाऐं उपलब्ध कराई गई तथा उन्हें श्रम कानूनों के विभिन्न प्रावधानों, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, हेल्प टू चिल्ड्रन, सपोर्ट टू सर्वाइव स्कीम, बाल श्रम निषेध अधिनियम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया और उन्हें कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया।