संवादाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी |
सभी कर्मचारी मिलजुल कर समय पर अपना काम पूरा करें ,....बीसीएमओ डॉ मुकेश मुकेश
उदयपुरवाटी कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीसीएमओ कार्यालय पर बीसीएमओ डॉ मुकेश भूपेश की उपस्थिति में मासिक बैठक का आयोजन किया गया l बीसीएमओ डॉक्टर भूपेश ने बैठक के दौरान अपने कर्मचारियों को आवंटित कार्य समय पर करने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी आपस में मिलजुल कर समय पर अपना काम पूरा करें l सी एच ओ को निर्देश दिए की हैल्थ वैलनेस सेन्टर पर एनम के सहयोग से सभी राष्ट्रीय कार्यकर्मों एवं स्टेट प्रोग्राम्स की सही तरीके से मॉनिटरिंग करे सभी प्रकार के लक्ष्य समय पर पूरा करे साथ ग्रामीण स्तर पर सभी को सरकारी योजनाओ की समय पर सही जानकारी दे ताकि सभी को इनका लाभ मिल सके ।
कोविड वैक्सिनेशन पर गंभीरता से अगले सात दिन में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए ।
बीसीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिए की कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी । साथ ही ब्लॉक स्टाफ को भी मिलजुलकर समय पर सभी रिपोर्ट्स तैयार करने के निर्देश दिए उच्च अधिकारियों द्वारा चाही गई सूचना समय पर उपलब्ध करवाकर सूचित करने के निर्देश दिए । ऑफिस कार्यालय में अनुशासन बनाए रखे आपसी तालमेल बनाए रखे भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी बैठक में डॉ पंकज सर्वा मुरारीलाल छिपी ,सतवीर सिंह, सुमन कुमारी ,कैलाश सैनी, आशा सैनी ,देवेंद्र सिंह, छितर मल ,नवीन कुमार ,राम अवतार कल्याण एवं समस्त सी एच ओ स्टाफ मौजूद रहे l