संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान
हिण्डोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोली के परिसर में शुक्रवार को आयुष्मान भारत ब्लॉक हेल्थ मेले का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर ,विशिष्ट अतिथि उप जिला प्रमुख बंशी लाल मीणा,व हिण्डोली प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी बूंदी डॉ महेंद्र त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर हेल्थ मेले का शुभारंभ किया गया जिसमें जिला स्तर से आए विशेषज्ञ चिकित्सक विश्व में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पूर्वा शर्मा , फिजीशियन डॉक्टर शुभेन्द्र, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एन एल मीणा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र मीणा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर जावेद, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धनराज मीणा, सोनोलॉजिस्ट डॉ विजय शर्मा ,ई एन टी डॉक्टर रघुवीर मीणा ,डॉक्टर हरिश तिवाड़ी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ रमेश कुशवाह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लतीफ, आयुर्वेद डॉ राजेश योगी ने चिकित्सा सेवाएं प्रदान की ।
हेल्थ मेले में विकलांग प्रमाण पत्र बनाए गए हेल्थ कार्ड बनाए गए निशुल्क नेत्र जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई चिरंजीवी योजना में हृदय का ऑपरेशन करवाने वाले बच्चों कनिष्का भावेश व सुमन को सभी अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया साथ ही हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में मूर्ति मीणा बच्चे को स्मृति चिन्ह भेट किया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों आसमा बानो, दियाली जैन, सोनिया ,तत्वी को सम्मानित किया गया साथ ही सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आशा, सहयोगिनीयो मधुबाला गोरस्या का खेड़ा ,रुक्मिणी ओवन,ममता बड़ोदिया ,सन्तरा काला माल सीता सैनी, विमलेश को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया बीसीएमओ डॉक्टर जगवीर सिंह ने बताया कि हेल्थ मेले में 1015 ग्रामीणों ने पंजीकरण करवा कर जांच एवं उपचार लिया गया हेल्थ कार्ड 13 के बने,टेलीकन्सलटेशन 29,गैर सन्यारी रोग जांच 155,नेत्र रोग 30,खून जांचे 80 व कला जल कलाकारों द्वारा सामाजिक कुरीतियों के बारे में प्रचार प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया साथ ही नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी महिला एवं बाल विकास की एक कार्मिक द्वारा अंगदान करने का फॉर्म भरा गया ।कार्यक्रम की व्यवस्था अशोक वैष्णव ,सुनील जांगिड़ ,विष्णु शर्मा, मधु मीणा, रमा बैरागी, प्रवीण धाकड़, रामावतार गुर्जर,सुनील गुर्जर ने की । सभी चिकित्सा प्रभारी समस्त सीएचसी, पीएचसी ,समस्त एल एन वी , समस्त आशा, समस्त कार्यकर्ता, समस्त ए एन एम समस्त सी एम ओ उपस्थित रहे ।