जे बी स्वीट होटल जयपुर में प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति की आम सभा का आयोजन सभा

प्रदेश सचिव रामनिवास ताखर का हुआ अभिनंदन


सुमेर सिंह राव


जयपुर l
वैशाली नगर जयपुर के JB Sweets होटल में प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति की आम सभा का आयोजन राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष रामसहाय बाजिया (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) की अध्यक्षता में किया गया जिसमे सबसे पहले रामसहाय बाजिया जी को बधाई दी गई तत्पश्चातप सभा मे उपस्थिति प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति की प्रदेश कार्यकारिणी, तहसील एवं जिला अध्यक्षों का माल पहनाकर स्वागत किया गया । सभा मे 04 मई को राज्यपाल महोदय की अध्यक्षता में होनेवाली बैठक के बारे में सभी सदस्यों से सुझाव मांगे गए जिनमे कैप्टन राम निवास ताखर सहित कई पदाधिकारियों तथा तहसील व जिला अध्यक्षो ने अनेक सुझाव दिए । बैठक में आये सुझाओ पर विस्तार से चर्चा की गई । समिति अध्यक्ष रामसहाय बाजिया ने कहा की तहसील एवं जिला स्तर पर पूर्व सैनिको को समिति से जोड़ कर संगठन को अधिक मजबूती प्रदान की जाये ताकि सैनिक कल्याण के लिए समिति द्वारा किये जा रहे कार्यो का लाभ अधिक से अधिक पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उठा सके।
आगे सभा में उपस्थित पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया की आगामी 22 मई 2022 को कुचामन सिटी में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है उसमे समिति के सभी पदाधिकारी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले। उन्होंने कहा की सैनिक कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष होने के नाते मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री से सैनिको के कल्याण की योजनाओ को मजबूती से रख कर सैनिको एवं उनके परिवारों को लाभान्वित करवाता रहूँगा। उन्होंनेसमिति के जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारिओं का आह्वान किया की वे अपने क्षेत्र में सैनिको का मनोबल बढ़ने के लिए समय समय पर संगोष्ठी एवं सैनिक सम्मान समारोह भामाशाह के सहयोग से करवाने का प्रयास करे।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के नागौर जिलाध्यक्ष कैप्टन भंवर सिंह राठौड़, समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन शीशराम चौधरी, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश पिलानिया, प्रदेश सचिव सूबेदार मेजर ईश्वर सिंह तंवर, प्रदेश सचिव कैप्टन रामनिवास ताखर दलेलपुरा, कैप्टन सत्य विजय सिंह राघव, कारगिल हीरो एवं वीरचक्र से सम्मानित नायक जयराम सिंह तंवर, श्रीमती दीपाली अग्रवाल, नायक पांचूराम बाजिया, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर रिसाल सिंह डोटासरा, चूरू जिला अध्यक्ष भगवानाराम कलेर, सीकर जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर गोपीराम निठारवाल, अजमेर जिला अध्यक्ष सूबेदार रतन सिंह, सचिव हवालदार जगदीश सिंह, आमेर तसील अध्यक्ष सूबेदार रामसहाय सराधना, श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष नायक फूलचंद जाट, कैप्टन सूरज सिंह चौहान, कैप्टेन उमेश शर्मा, सूबेदार इंद्रेश दुबे, सूबेदार सुगन सराधना, नायक संजीव जांगिड़, माली राम दादरवाल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत मे सभी के लिए स्वादिस्ट भोजन की व्यवस्था के साथ सभा को सम्पन्न घोसित किया गया ।