सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी
कस्बे में मंगलवार 21 जून को आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कार्यक्रम के तहत 21 जून, मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया अभियान के दौरान आमजन में स्वस्थ शरीर हेतु योग को जीवन में अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और योग नहीं करने से सेहत पर होने वाले विपरीत प्रभावों के बारे में बताया गया।
बीसीएमओ डॉ मुकेश कुमार भूपेश ने बताया कि मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उदयपुरवाटी के समस्त हेल्थ वैलनेस सेन्टर्स पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया गया साथ ही योग के महत्व के बारे में आमजन को बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान योग दिवस के नोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमावत ने ब्लॉक स्तर पर सीनियर स्कूल उदयपुरवाटी के खेल मैदान में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को योग सिखाए एवं इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया। इस दौरान बीडीओ बाबूलाल रैगर, सी बी ई ओ रोहिताश, बृजलाल, प्रधानाचार्या संगीता मीणा, व्याख्याता इब्राहिम शेख, बलवान सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण प्रबुद्धजन उपस्थित रहे l