मुखर Sachin Pilot, गहलोत पर साधा रहे सीधा निशाना, कोरोना कहने पर दिया कुछ ऐसा जबाव

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में अब ऐसे रंग देखने को मिल रहे हैं जिनकी सबको उम्मीद थी कि एक दिन तो ऐसा होगा। पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच वाक् युद्ध जारी है। सचिन पायलट ने आज राजधानी जयपुर स्थित महाराजा  कॉलेज में एक कार्यक्रम में उपस्थित हुए जहां युवाओं की जमकर भीड जुटी। 

हाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पालयट को इशारे ही इशारों में कोरोना कह दिया था। गहलोत ने कहा था कि अब कांग्रेस पार्टी में एक नया कोराना आ गया है। पायलट ने इस तंज का जबाव भी उसी अंदाज में दे दिया। पायलट ने इशारों ही इशारों में मुख्यमंत्री गहलोत को जुबान संभालने की नसीहत दे डाली। पायलट ने कहा सभी को शब्दों को चयन करके बोलना चा​हिए। अगर आप किसी को इज्जत देगे तो इज्जत पाओगे। पायलट ने कहा कि मुहं से निकले शब्द कभी वापिस नहीं आते। उन्होंने कहा कि इन 32 सलाखों की पीछे छिपी बिना हड्डी ​की जीभ कुछ भी करवा सकती है। पायलट ने इस दौरान छात्रों से पूछा क्या उनकी मेहनत में कोई कमी रही, क्या उनकी रगडाई में कोई कमी रही। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने पायलट को नकारा निकम्मा के साथ कहा था कि उनकी रगडाई नहीं हुई है। 

वहीं इस कार्यक्रम में पायलट समर्थक विधायक मुकेश भाखर, वेद प्रकाश सोलंकी मौजूद थे। सोलंकी ने कहा​ कि पायलट साहब को कोरोना बताने वाले सून लें पायलट साहब कोरोना ​​बल्कि वैक्सीन हैं। 
सचिन पायलट आई लव यू के लगे नारे
कॉलेज में पायलट जब भाषण दे रहे थे युवाओं और छात्र में उनके प्रति काफी प्यार और जोश दिखाई दिया। छात्र उनके भाषण के दौरान सचिन पायलट आई लव यू के नारे लगा रहे थे।