कोटा वर्कशाप द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक 4736 वैगनों का ओवरहॉलिंग

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
कोटा राजस्थान

कोटा 10 जनवरी,मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया के नेतृत्व में वर्कशॉप के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा इस वित्तीय वर्ष अप्रैल से दिसम्बर माह तक डब्लूआरएस कोटा कारखाने में 4500 के लक्ष्य के स्थान पर कुल 4736 वैगनों का पिरियोडीक ओवर हॉलिंग करके आउट किया गया है। वर्कशाप कोटा ने केवल दिसम्बर माह में 575 वैगनों की मरम्मत करके आउटटर्न दिया है। वित्तीय वर्ष 2022-2023 के अंतिम माह मार्च तक 6000 वैगनों का पिरियोडीक ओवर हॉलिंग लक्ष्य रखा गया है |
   माल डिब्बा मरम्मत कारखाना कोटा में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक  वैगनों का पीओएच (पीरियोडिक ओवर हॉलिंग) आउटटर्न दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष के दिसम्बर माह में लक्ष्य से अधिक वैगनों का अनुरक्षण करके अच्छा प्रदर्शन किया गया है। वैगनों का पीओएच (पिरियोडीक ओवर हॉलिंग) 04 से 06 वर्ष में एक बार किया जाता है । पिरियोडिक ओवर हॉलिंग (पीओएच) के दौरान वैगनों में मुख्य निम्न कार्य किये जाते हैं :- 

* वैगनों के नीचे ट्रॉली, बोगी,  के सभी पार्ट्स की मरम्मत की जाती है, जो सरंक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। 

* वैगन के बॉडी और ब्रेक गियर की भी मरम्मत की जाती है, जिससे परिचालन में सरंक्षा सुनिश्चित की जा सके।

* एयर ब्रेक सिस्टम के सभी पार्ट एवं वैगनों के दोनों ओर के सेंटर बफ़र की मरम्मत की जाती है जिससे सरंक्षा में बढ़ोत्तरी होता है। 

* व्हील और एक्सल की मरम्मत एवं रखरखाव किया जाता है, जिससे सुरक्षा में इजाफा होता है।