राजसमन्द। कुरज कस्बे के हथाई मोहल्ला में शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया शिव मंदिर के चारों ओर विभिन्न प्रकार की लाइटो , से सजाया गया पंडित सत्यनारायण राजोरा ने विधि विधान और मंत्र उच्चारण के साथ चारों पहर दूध दहीं घी शहद शक्कर से शिव प्रतिमा को अभिषेक करवाया गया विभिन्न प्रकार के फूलों से प्रतिभा को सजाया गया बाद मे मंदिर परिसर में यज्ञ हवन किया गया जिसमें प्रदेश में सुख शांति और खुशहाली की कामनाओं को लेकर आहुति दी गई यहां आरती हुई प्रसाद वितरण किया गया इस दौरान जगदीश चंद्र जाट, कन्हैया लाल जाट, जगदीश चंद्र राजोरा, कैलाश गिरी गोस्वामी, चंद्रशेखर राजोरा, गिरिराज लाहोटी, ख्यालीलाल जागेटिया, कमलेश राजोरा, राजेश जीनगर, हर्ष राजोरा, रघुनंदन गिरी गोस्वामी सहित कई पुरुष एवं महिलाएं थी।