पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के, द्वारा जिले में साइबर ठगों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने कार्यवाही की
दीपचंद शर्मा। डीग, पुलिस अधीक्षक डीग श्री शरण गोपीनाथ के द्वारा जिले में साइबर ठगों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन एण्टीवायरस‘‘ के तहत डीग पुलिस के थाना सीकरी द्वारा कार्यवाही करते हुए 04 साइबर ठगो को गिरफतार कर व 03 नाबालिग को निरूद्ध कर कब्जे से 06 एण्ड्रोईड मोबाईल फोन मय सिमकार्ड व 02 फर्जी सिमकार्ड को जब्त किया गया । सायबर ठगी करते हुए 04 मुलजिमान थाना सीकरी द्वारा गिरफ्तार व 03 विधि से सघर्षरत किशोर निरूद्ध, कब्जे से कुल 06 एन्ड्रॉयड मोबाईल फोन मय सिम व 02 फर्जी सिम कार्ड जब्त, साईबर ठग ऑनलाईन पुराने सिक्के, मंहगे सूट कुर्ती को सस्ता बेचना, सस्ते मोबाईल फोन, सस्ती मोटरसाईकिल, भैंस बेचने के फर्जी विज्ञापन डालकर लोगो से करते है साईबर ठगी गिरफतार साईबर ठगः- वसीम पुत्र ईन्नस जाति मेव उम्र 20 साल निवासी भुरूबास थाना सीकरी जिला डीग राज0, आजाद पुत्र नन्नु जाति मेव उम्र 38 साल निवासी भुरू का बास थाना सीकरी जिला डीग (राज0), वजीर पुत्र सम्मी जाति मेव उम्र 26 साल निवासी बेला थाना सीकरी जिला डीग (राज0) व इन्नुस पुत्र इब्राहिम जाति मेव उम्र 25 साल निवासी गांव ककर को गिरफ्तार किया।