पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महिला मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बनी श्रीमती ललिता नुवाल एवं बूंदी जिला अध्यक्ष पद पर भारती शर्मा |

शिवकुमार शर्मा
बूंदी 30 अगस्त , पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की संस्थापक एवं राष्ट्रीय संरक्षिका श्रीमती मधु शर्मा ,राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली राजस्थान प्रभारी नीरज चतुर्वेदी की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार एवं प्रदेश महामंत्री संगठन गोपाल शर्मा के निर्देशानुसार महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मनोज सिंह डागर ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा की है जिसके तहत प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती ललिता नुवाल व बूंदी जिला अध्यक्ष पद पर भारती शर्मा को मनोनीत किया गया है नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करते हुए मंच की रीती नीतियों का पालन करते हुए देश व समाज हित में अपना योगदान देने के लिए अपने दायित्वों का पूर्ण श्रद्धा से निर्वहन करें पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं श्रीमती ललिता नुवाल व भारती शर्मा पूर्व में भी मंच के पदाधिकारी रह चुके हैं