पंजशीर नेता अहमद मसूद ने जारी किया आडियो मैसेज, कहा- तालिबान से आखिरी तक मुकाबला करेंगे

जयपुर। पंजशीर के शेर कहे जाने वाले शाह मसूद बेटे के अहमद मसूद अभी भी पंजशीर घाटी में तालिबान से जंग लड़ रहे हैं। अहमद मसूद तालीबानी विरोधी लड़ाकों का नेतृत्व कर रहे हैं।
अहमद मसूद ने सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक आडियो मैसेज जारी किया है। अपने इस मैसेज में तालीबान से आखिरी बूंद तक लड़ने को कहा है। वहीं इस मैसेज में मसूद ने पाकिस्तान की नियत पर खरी खोटी सुनाई है। मसूद ने कहा है कि पाकिस्तान खुलकर तालीबान का साथ दे रहा है, और वह पंजशीर के अफागानियों को मार रहा है। मसूद ने कहा कि पाकिस्तान ने ड्रोन के द्वारा पंजशीर में गोलाबारी की है, जिसमें पंजशीर के लडाके को नुकसान हुआ है। मसूद ने संयुक्त राष्ट्र संघ पर भी निशाना साधा और कहा कि पाकिस्तान की इस करतूत को सभी देख रहें हैं ​लेकिन कोई कुछ बोल नहीं रहा है।

मसूद ने अपने इस आडियो मैसेज के ​जरिए अफगान के लोगों और अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय के लोगों को एक साथ तालीबान से लड़ने की अपील की है। मसूद ने कहा कि ​बेशक तालीबान अब पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है, लेकिन हम हार नहीं मानेगे और आखिरी बूंद तक हम लडेंगे।
कुछ दिन पहले तालीबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने ट्विटर लिखा था कि अब पंजशीर पुरी तरह से हमाने कब्जे में हैं। और मसूद के लडाकों को भाड़े का दूश्मन बताया था। वहीं, मसूद अहमद ने तालीबान के इस बयान का खंडन किया और कहा कि पंजशीर को कोई नहीं छीन सकता है।