पेपर लीक की सी.बी.आई. जांच करवाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

पेपर लीक की सी.बी.आई. जांच करवाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान

बूंदी 30 दिसंबर, आम आदमी बूंदी प्रभारी डॉक्टर किशन लाल मीणा ने बताया कि राजस्थान राज्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर आये दिन लीक होते रहते है जिसके कारण लाखों बेरोजगार युवाओं का भविष्य अन्धकार में लटक जाता है इसके कारण राजस्थान प्रदेश में लगातार बेरोजगारी का ग्राफ दिनो दिन बढता जा रहा है तथा छात्र-छात्राऐं आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। तथा छात्र-छात्राओं को प्रदेश के विभिन्न स्थानों में प्रतियोगी परीक्षाऐ देने जाने पर उनका आर्थिक एवं कीमती समय की भारी परेशानियों का सामना करना पडता है।
साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रार्थना की प्रकरण की सी.बी.आई. जांच करवाई जावे एवं दोषियों के विरूद्ध कठोर से कठोरकानूनी कार्यवाही की जाकर उनको सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाने की कृपा करे।
आम आदमी पार्टी प्रदेश के युवाओं एवं बेरोजगारो केसाथ न्याय दिलाने के लिए खड़ी है। यदि दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश में आमरण अनशन के लिए सदैव तैयार है।
इस दौरान सुदीप सक्सेना लोकेश बेरवा बृजपाल बाथम रुखसाना परवीन पुरुषोत्तम मीणा भवानी शंकर दीपू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे