Bundi: कराटे खेल में बूंदी के पहले ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी पारस जैन बने...
बूंदी 23जुलाई। जयपुर स्थित" सेइगो-काई कराटे -दो एसोसिएशन ऑफ इंडिया"के प्रदेश मुख्यालय इन्डोर परिसर में सम्पूर्ण राजस्थान के 100 से अधिक कराटे खिलाड़ीओ ने ब्लैक बेल्ट परिक्षा दी। जिसमें जिला बूंदी से पारस जैन ने ब्लैक बेल्ट की परीक्षा पास कर उपाधि हासिल कर ,जिला बूंदी का नाम रोशन किया है । पारस जैन बूंदी के कराटे खेल पहले ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी बने। यह ब्लैक बेल्ट परीक्षा दिल्ली से आए सिंहान तरुण चतुर्वेदी द्वारा संपन्न कराई गई। जिसमें प्रशिक्षक निर्मल बौहरा और सेंसाई दिनेश नेपाल द्वारा संपन्न करवाई गई।
जिला खेल संकुल स्थित "उमंग जूडो कराटे &आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र की संचालिका शिल्पा जैन ने बताया कि आठ वर्षों की कठिन तपस्या के बाद पारस जैन ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं डायरेक्टर अभय जैन ने बताया कि आगामी (4-5-6 अगस्त 2023) को दिल्ली स्थित "तालकटोरा स्टेडियम" में होने जा रही ओपन अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में ब्लैक बेल्ट पारस जैन बूंदी के साथ बूंदी से लगभग एक दर्जन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जैन ने बताया कि पारस जैन के ब्लैक बेल्ट होने पर खेल प्रेमिओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और क्लब में मिठाई बांटकर सभी खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराया खेल अधिकारी व्हाई वी सिंह द्वारा पारस को बधाई देकर आशीर्वाद दिया ।