अभिभावक संघ के चुनाव परिणाम घोषित, नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का किया स्वागत

कोटपूतली न्यूज - कोटपुतली के अभिभाषक संघ चुनाव के बाद परिणाम घोषित किया गया। मतदान प्रक्रिया के तहत संपन्न हुए चुनाव में निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र रावत ने बताया कि दयाराम गुर्जर अध्यक्ष 19 मतो से विजयी हुए व सुशील कुमार यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।संघ के सचिव पद पर हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर ज्योति शर्मा को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस दौरान विजयी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकाल के दौरान बार एवं बैंच के बीच मधुर संबंधों को मजबूत करने, सहित बार के विकास के लिए अपने प्रतिबद्धता जाहिर की है।