विवादों के से ​घिरी Pathan की धमाकेदार शुरूआत, प्रशंसकों ने केक काटकर मनाया जश्न

बॉलीवुड न्यूज। किंग खान अभिनीत फिल्म पठान आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विवादों में​ घिरी पठान ने बॉक्स आफिस पर शानदार शुरूआत की है। इस फिल्म को देखने के लिए प्रशंसको ने रिकॉर्ड तोड एडवांस बुकिंग कर डाली। इस  बीच  पटना के मोना सिनेमा हॉल में बुधवार को शाहरुख खान की स्पाई-थ्रिलर 'पठान' की रिलीज का स्वागत करने और जश्न मनाने के लिए प्रशंसक बड़ी संख्या में इसके बाहर जमा हुए और केक काटा। प्रशंसकों ने अपनी खुशी का इजहार किया और फिल्म के विवाद के बीच अपना समर्थन देने के लिए "शाहरुख खान जिंदाबाद" के नारे लगाए।
प्रशसंको ने कहा कि  'हम 'पठान' फिल्म देखना चाहते हैं और हम इसे देखेंगे। जो लोग फिल्म देखना चाहते हैं, उनका सिनेमा हॉल में स्वागत है। जो नहीं देखना चाहते हैं, जबरदस्ती नहीं किया जाएगा। शाहरुख खान की फिल्म चार साल बाद आई है तो जाहिर सी बात है कि हम इसे देखेंगे। हम फिल्म को एक त्योहार के रूप में मना रहे हैं। हम सभी बहुत उत्साहित हैं।" एक अन्य प्रशंसक ने कहा, "हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हमारा पूरा मित्र मंडली फिल्म देखने के लिए यहां है। अब कोई विवाद नहीं है।  फिल्म की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग है। फिल्म 100 से ज्यादा देशों में रिलीज हो रही है। यह शाहरुख खान का प्रभाव है। वह दुनिया भर में जाने जाते हैं।" एक प्रशंसक सरताज ने कहा, "मैं शुरू से ही शाहरुख का प्रशंसक रहा हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं कि मैंने दो टिकट बुक किए हैं और फिल्म को दो बार देखूंगा।"

बता दें कि फिल्म के  'बेशरम रंग' गाने के कारण यह विवादों में आ गई थी। जिसमें दीपिका पादुकोन की बिकनी को लेकर विवाद खडा हो गया था।  हालांकि सेंसर बोर्ड ने इस ​सीन पर को काट दिया था जिसके बाद फिल्म रिलीज की गई।