किशनपोल विधानसभा में नवीन पालीवाल जी का 51 किलों की माला व स्मृति चिन्ह तलवार भेंट कर पवन देव ने किया स्वागत

किशनपोल विधानसभा में नवीन पालीवाल जी का 51 किलों की माला व स्मृति चिन्ह तलवार भेंट कर पवन देव ने किया स्वागत 

किशनपोल विधानसभा में भाजपा - कांग्रेस को उखाड़ फेंकने - पवन देव

जयपुर। आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा  पवन देव के नेतृत्व में रामगंज चौपड़ से बड़ी चौपड़ तक पैदल निकाली गई जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल , जयपुर लोकसभा अध्यक्ष अर्चित गुप्ता , महिला विंग से सचिव एडवोकेट रितु सामरिया जी का रामगंज चौपड़ पर भव्य स्वागत किया गया ।

तिरंगा यात्रा में किशनपोल विधानसभा के स्थानीय नागरिकों ने इस रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व रामगंज चौपड़ से तिरंगा यात्रा बड़ी चौपड़ तक पैदल मार्च के रूप निकली।

आपसी भाईचारा व सद्भाव ही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य - शुजाअत अली 

आम आदमी पार्टी के वार्ड अध्यक्ष शुजाअत अली ने कहा कि देश में आज धर्म के आधार पर राजनीति हो रही हैं भाजपा जहाँ देश में तानाशाही कर रही हैं और उनके नेता भड़का भाषण दे कर संवैधानिक मुल्यों का हनन करते हैं जिससे देश में आपसी भाईचार सद्भाव बिगड़ता हैं आज हमें आवश्यक में विकास की राजनीति करने की जो आज देश में जो हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जी कर रहें हैं हम उनके साथ और इस बार किशनपोल विधानसभा में विकास व आपसी सोहार्द क़ायम करने के लियें पवन देव जी के साथ हैं तिरंगा रैली में सभी समुदाह के लोग साथ चले एकता से यह हमारे लियें गर्व की बात हैं