टैगोर फाउंडेशन स्कूल की पायल मैडम ने बच्चों से बनाई राम शब्द की कलाकृति

-राम शब्द की कलाकृति देखकर गदगद हुए टैगोर स्कूल के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक

उदयपुरवाटी l कस्बे में चुंगी नंबर तीन पर स्थित टैगोर फाउंडेशन स्कूल के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका सुश्री पायल मैडम ने बच्चों से राम शब्द की कलाकृति बनाई l जहां एक तरफ अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर  तैयारी चल रही है वहीं दूसरी तरफ पायल मैडम ने अपने विवेक से बच्चों की राम शब्द की कलाकृति बनाकर सबको गदगद कर दिया l पायल मैडम की कलाकृति देखकर विद्यालय के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक भी काफी गदगद नजर आए l

विद्यालय के डायरेक्टर शैतान सिंह  ने इस अवसर पर कहा कि  कल 22 जनवरी को सभी अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर दीपावली मनाएं l इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री चेकितान सिंह, संदीप सैनी लोकेश सैनी, राजेश सैनी सुश्री नेहा सैनी, सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l