थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

संवाददाता शिवकुमार शर्मा केशोरायपाटन (बूंदी)|

केशोरायपाटन थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक उपखंड अधिकारी बलबीर सिंह, सीआई लोकेंद्र पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में उपखंड अधिकारी बलबीर सिंह एवं सीआई लोकेंद्र पालीवाल ने कहा कि कस्बे में सामुदायिक सदभाव भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने हेतु समझाइश की गई। सीआई लोकेंद्र पालीवाल ने कहा कि आपको कहीं ऐसा लगता है तो तुरंत थाने में सूचना दें। जिससे कस्बे में सामुदायिक सदभाव बनी रहे। इस दौरान बैठक में केशव मंदिर मुख्य शेष नारायण शर्मा, शहर काजी अब्दुल गनी, मुश्ताक मोहम्मद, बजरंग दल जिला संयोजक सुभाष गर्ग ,मूलचंद बाथला, नितिन गुलाटी, प्रवीण मेघवाल, सिकंदर अली ,जाहिद हुसैन, नितिन मलिक, जगन्नाथ, राजेंद्र सिंह हाडा आदि मौजूद रहे।

http://atulyasansar.com/wp-content/uploads/2022/05/WhatsApp-Video-2022-05-06-at-8.32.17-AM.mp4