नीमकाथाना के होली स्नेह मिलन समारोह में सर्व समाज के लोगों नेबड़ी संख्या में लिया हिस्सा

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l

राजेश भाईडा़ के जन्मोत्सव पर बधाई देने वालों का लगा हुजूम

संत महापुरुषों ने बर्षाये फूल भाईडा़ को दिया आगे बढ़ने का आशीर्वाद

नीमकाथाना की धरा पर अन्याय बर्दाश्त नहीं करूंगा आखिरी सांस तक लडूंगा-राजेश भाईडा़


शहर के खेतड़ी सड़क मार्ग पर स्थित रॉयल पैलेस गार्डन में बुधवार को टीम राजेश भाईडा़ ने सर्व समाज का होली स्नेह मिलन समारोह धूम-धाम से मनाया । कार्यक्रम में तीन बड़े पांडाल लगाए गये । एक और साधु-संतों को आसन पर बैठाया दूसरी ओर कल्चर कार्यक्रम के कलाकारों को तीसरी और बाहर से आए जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को खचा-खच भरे पंडाल में कहीं पैर रखने की जगह भी नहीं थी । विधानसभा प्रत्याशी राजेश भाईडा़ के जन्मोत्सव पर किए गए इस होली स्नेह मिलन समारोह मैं बाॅलीवुड में धाक जमाने वाले राजस्थान के सबसे पुराने मशहूर कॉमेडियन पन्या सेपट ने अपनी टीम के साथ एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये पन्या सेपट के कार्यक्रम को युवाओं ने खूब सराहा वही शेखावाटी चंग मंडली ने ढ़फ चंग की थाप पर होली की शानदार धमालों की प्रस्तुति दी ।नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के 36 कौम के लोगों ने राजेश भाईडा़ के जन्मोत्सव पर पुष्प गुच्छा एवं माला पहनाकर बधाईयां दी । इस अवसर पर उत्साहित युवाओं ने राजेश भाईडा़ जिंदाबाद एवं राजेश तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं जैसे जमकर नारे लगाकर हौसला बढ़ाया । खचा-खच भरे पांडाल में विराजे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नीमकाथाना की धरा पर जन्मा पढा़ पल्ला हूं मैं यहां के लोगों के सुख-दुख में साथ रहा हूं मेरे से ज्यादा गरीब पीड़ित की आवाज कोई नहीं जानता मेरा धेयेय है कि जब तक मैं जिंदा हूं तब तक नीमकाथाना के लोगों के लिए आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा । कोई भी किसी भी जाति धर्म का व्यक्ति मुझे याद करे मैं आपके लिए सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हूं उन्होंने कहा कि मैं किसी राजनेता या पूंजीपति का बेटा नहीं हूं ना ही मुझे राजनीति विरासत में मिली मैं एक गरीब का बेटा हूं पर जिगर बड़ा रखता हूं आज मैंने मेरी मेहनत और आपके आशीर्वाद से पूरे राजस्थान में पहचान बनाई है । मैं किसी पहचान का मोहताज नहीं हूं । कार्यक्रम में संत महात्माओं ने पंडाल में मौजूद लोगों पर आशीर्वाद स्वरुप फूल बरसाए संतो ने राजेश भाईडा़ को आशीर्वाद दिया और कहा गरीब पीड़ित गौ माता की सेवा करना ही हमारा परम धर्म है । यह संत रहे मौजूद महामंडलेश्वर धाम काला कोटा धाम बलदेव दास महाराज,जयराम दास महाराज शिवपुरी पांचवा धाम कुचामन सिटी, माधव दास महाराज महामंडलेश्वर नरसिंह पुरी धाम, रघुवर दास देवादास धाम नेवरी, गोपाल दास महाराज बाबई, निकू दास महाराज टोडी बालाजी धाम, इन्होंने किया संबोधित आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा संवैधानिक विचार मंच के अध्यक्ष गीगराज जोड़ली,सरवन प्रधान दशरथ पोसवाल खाड़ा राजेश खटाणा किशोरपुरा, कृष्णकांत गुर्जर, कृष्ण गुर्जर, काली मीणा, मोती चौधरी गॉड वास,गोकुल नीमकाथाना एसएनकेपी कॉलेज के पूर्व छात्र अध्यक्ष विनोद सैनी भूदोली,हजारी मीणा गुडा़, गोकुल दिवाच,रामचंद्र कैरोठ, राजकुमार चौधरी, गोविंद सैनी, मोंटू कृषणिया, सुमेर गुर्जर किशोरपुरा लीलाराम खटाना, प्रकाश गुड़ा, देशराज जाट, मोदी गोरधनपुरा, राजू यादव, बल्ली यादव, कमलेश जांगिड़, रोहित कुमावत, रवि चौधरी मावंडा, गोडवा सरपंच प्रतिनिधि मेजर चौधरी, महेश जाट, जेपी कस्बा सरपंच सिरोही, राजेश चौधरी गौड़वास, सुदेश शर्मा, सरजीत उपसरपंच सराय, हरिराम रेंजर, टीम राजेश भाईडा़ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।