इंडियन ऐसी पार्लर पर हुआ बॉडी मसाज चेयर का शुभारंभ
सुमेर सिंह राव उदयपुरवाटी
उदयपुरवाटी कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित इंडियन AC पार्लर पर बुधवार को बॉडी मसाज चेयर का शुभारंभ लोहार्गल पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य महंत स्वामी अवधेशाचार्य महाराज व उदयपुरवाटी नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी ने फीता काटकर किया l बॉडी मसाज शेर के शुभारंभ के बाद लोहार्गल पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुज आचार्य महेंद्र स्वामी अवधेशाचार्य महाराज ने अपनी बॉडी का मसाज करवाया l
AC पार्लर के निदेशक सांवरमल सैन ने बताया कि हमारे यहां पर बॉडी मसाज चेयर से डायबिटीज वालों की स्पेशल मसाज संतोषजनक की जाएगी l पार्लर के निदेशक सेन ने सभी आगंतुक महानुभावों का आभार भी व्यक्त किया l इस दौरान पूर्व पार्षद औनाड सिंह सैनी ,वार्ड नंबर 24 के पार्षद प्रतिनिधि श्याम छिपा ,ओम प्रकाश सैनी , धोलू राम सैनी ,सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष सुनील सुनारीवाल, सुरेंद्र मावतवाल, शंकर धोलाखेड़ा, मुन्ना लाल सेन, अनुज सेन ,रवि सेन ,शिवा सेन सहित कई लोग मौजूद रहे l
उदयपुरवाटी नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी ने भी अपनी बॉडी का मसाज करवाया l