पिलानी बिरला बालिका विद्यापीठ सत प्रतिशत परिणाम रहा

पिलानी बिरला बालिका विद्यापीठ सत प्रतिशत परिणाम रहा
पिलानी (कै पी रूथला) बालिका विद्यापीठ की छात्रा तुलसी वात्सल्य ने प्राप्त किए 99 प्रतिशत अंक
बारहवीं कक्षा की छात्राओं का आज परीक्षा परिणाम सी बी एस ई द्वारा घोषित किया गया । बालिका विद्यापीठ की छात्राओं का परिणाम शत -प्रतिशत रहा । विज्ञान वर्ग की छात्रा तुलसी वात्सल्य ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा
वाणिज्य वर्ग की उन्नति अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं नंदिनी मोदी ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इस वर्ष विद्यालय की कुल 145 छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें 13 छात्राओं ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं तथा 72 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं ।
कला वर्ग में सजल महलावत 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहीं । विद्यालय की प्राचार्या डॉ श्रीमती एम कस्तूरी ने बताया कि वाणिज्य वर्ग में आस्था अग्रवाल 98.2 प्रतिशत और वेदिका बंका 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं कला वर्ग में स्वर्णिका 98.2 प्रतिशत तथा आर्या शर्मा,मुस्कान चौहान एवं तृप्ति 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं । विज्ञान गणित संकाय की लावण्या डालमिया 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यापक- अध्यापिकाओं और छात्राओं में काफी उत्साह और जश्न का माहौल देखा गया । विद्यालय की प्राचार्या डॉ श्रीमती एम कस्तूरी ने छात्राओं को बधाई देकर अपना हर्ष व्यक्त किया ।बालिका विद्यापीठ की छात्रा तुलसी वात्सल्य ने प्राप्त किए 99 प्रतिशत अंक
बारहवीं कक्षा की छात्राओं का आज परीक्षा परिणाम सी बी एस ई द्वारा घोषित किया गया । बालिका विद्यापीठ की छात्राओं का परिणाम शत -प्रतिशत रहा । विज्ञान वर्ग की छात्रा तुलसी वात्सल्य ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा
वाणिज्य वर्ग की उन्नति अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं नंदिनी मोदी ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इस वर्ष विद्यालय की कुल 145 छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें 13 छात्राओं ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं तथा 72 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं ।
कला वर्ग में सजल महलावत 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहीं । विद्यालय की प्राचार्या डॉ श्रीमती एम कस्तूरी ने बताया कि वाणिज्य वर्ग में आस्था अग्रवाल 98.2 प्रतिशत और वेदिका बंका 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं कला वर्ग में स्वर्णिका 98.2 प्रतिशत तथा आर्या शर्मा,मुस्कान चौहान एवं तृप्ति 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं । विज्ञान गणित संकाय की लावण्या डालमिया 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यापक- अध्यापिकाओं और छात्राओं में काफी उत्साह और जश्न का माहौल देखा गया । विद्यालय की प्राचार्या डॉ श्रीमती एम कस्तूरी ने छात्राओं को बधाई देकर अपना हर्ष व्यक्त किया ।