मानव सेवा मंच कार्यकारिणी बैठक का आयोजन, पिलानी

मानव सेवा मंच कार्यकारिणी बैठक का आयोजन पिलानी कस्बे के शेखावाटी क्षेत्र में मानव सेवा मंच के तत्वाधान में 17 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर के उपलक्ष में कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारियों के विचारों के ऊपर संपूर्ण जानकारी रखते हुए रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु विचारों का आदान प्रदान किया गया बिरला सार्वजनिक अस्पताल प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के ऊपर मानव सेवा मंच के अध्यक्ष मुकेश भोमिया उपाध्यक्ष मनीष चोटिया संयोजक अनूप शर्मा पार्षद कमल कांत पार्षद पुनीत रूंथला विकास जाखोदिया चंदन कुमावत जय सिंह सैनी डॉ मनोज जांगिड़ कपिल शर्मा मुरारीलाल मुकेश कुमार अनिल कुमार सुरेश जांगिड़ अरुण भोमिया वं समस्त कार्यकर्ताओं को विचारों पर चिंतन मनन किया गया युवा कार्यकर्ताओं से मानव सेवा मंच के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्त का दान कर पुण्य की भागीदारी निभाने की बात कही कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष मनीष चोटिया ने आए हुए सभी युवा कार्यकर्ताओं का सहयोग की सराहना की एवं आभार व्यक्त किया।