फुलवारी के लिए औषधालय में पौधे लगाए

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी।

कस्बे के चुंगी न.3 पर स्तिथ आयुर्वेद औषधालय में कई औषधिय पौधे तो लगे हुए हैं जो रोगियों के काम आते है, इसके साथ साथ उत्साही युवाओं ने सर्दी ऋतु में लगने वाले फुलवारी पौधे व मनी प्लांट सरीकी बेल लगा कर औषधालय को सुंदर लुक देने का कार्य किया है। यहां के चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमावत ने मेहनती युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि जब कुछ नया करने का मानस हो तो सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है कुछ ऐसा ही इन युवाओं ने इस बढ़ती सर्दी की ठंड की परवाह न करते हुए गमले में खाद मिली मिट्टी डालकर फुलवारी पौधोे को पनाह देने का पुनीत काम किया है।पर्यावरण व हरितमा को बढ़ावा देने में शिव कुमार सैनी, नाथूराम सैनी, मनीष सैनी, सुभाष कुमावत व विभाग के विजय कुमार शर्मा कंपाउडर सहयोगी रहे।