भाजपा नेता स्व बरमुंडा की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण, व फल वितरण

धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

भाजपा नेता रहे स्व महावीर बरमुंडा की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को चीलघाटी बालाजी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती रोगियों को फल वितरण किए गए व गायों को हरा चारा डाला गया इस दौरान समाज सेवी रामकल्याण मंत्री, नरेश सुवालका, रामेश्वर सैनी, ईश्वर सैनी, महेंद्र शर्मा, ब्रजराज सिंह राजावत, पंकज बरमुंडा, संजय बरमुंडा,नितेश खटोड़, अशोक खींची, सी पी गुंजल, प्रदीप जैन, महेंद्र गहलोत, मनीष जैन, महेश सोनी, लोकेश नामा, खाजू कहार आदि मौजूद रहे ।