पहाड़ी बालाजी मंदिर क्षेत्र में वृक्षारोपण

पहाड़ी बालाजी मंदिर क्षेत्र में वृक्षारोपण पिलानी कस्बे के मानव सेवा मंच के तत्वाधान में श्री पहाड़ी बालाजी मंदिर परिसर क्षेत्र में बङी सिखया मे वृक्षारोपण का कार्य किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी के विधायक जेपी चंदेलिया के द्वारा स्वच्छ सुंदर वातावरण प्रदान करने के लिए बरगद, पीपल, नीम ,आंवला, अशोक ,कदम ,कल्पवृक्ष, आदि के छायादार वृक्ष लगाए गए ।इस अवसर पर मानव सेवा मंच के कार्यकर्ता मुकेश भोमिया, मनीष चोटिया ,अनूप शर्मा, नगेंद्र नोवाल ,पार्षद कमल कांत ,सुरेश जांगिड़, टिंकू आलडिया, विष्णु शर्मा ,जय सिंह,पार्षद पुनीत शर्मा, विकास जोखोदिया ,चंदन कुमावत ,संतोष सैनी, राजेंद्र सैनी ,पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ,गोविंद ,मास्टर कन्हैया लाल ,दौलत गुर्जर, अमित एवं युवा कार्यकर्ता वृद्धजन समाजसेवी एकत्रित हुए। इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिक बंधुओं ने गौ माता को गुड चारा खिलाकर कार्य का शुभारंभ किया ।पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया ने पहाड़ी बालाजी मंदिर परिसर पर माई महाराज से मिले और कुशल क्षेम पूछी पहाड़ी बालाजी मंदिर मैं क्षेत्र को सुरक्षित रखने का बड़ा दायित्व माई महाराज निभा रहे हैं ।जिसके लिए उन्हें बधाइयां एवं साधुवाद के पात्र बतलाया ।पिलानी प्रेस परिषद के वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रूथला नेक कार्य के लिए सभी युवा कार्यकर्ताओं को बधाइयां प्रेषित की।