दलेलपुरा के खेल मैदान में हरयाली तीज के अवसर पर नीम के पौधे लगाए

दलेलपुरा के खेल मैदान में हरयाली तीज के अवसर पर नीम के पौधे लगाए

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
झुन्झुनू जिले की खेतड़ी तहसील के गांव दलेलपुरा में कैप्टन रामनिवास ताखर व युवाओं ने हरयाली तीज के अवसर पर शहीद करतार सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में नीम के पौधे लगाए । इस अवसर पर दलेलपुरा के उपसरपंच भोलाराम ताखर ने भी मोक्षधाम में बरगद का पेड़ लगाया ।

खेल मैदान में रोज सुबह शाम कई नोजवान दौड़ लगते है । दोड़ लगाते समय ऑक्सीजन आधिक आवश्यकता होती हैं । नीम व पीपल का पेड़ अधिक ऑक्सीजन छोड़ते है इसलिए खेल मैदान में व आसपास अधिक से अधिक निम या पीपल के पेड़ लगाने चाहिए । इसी को ध्यान में रखते हुए खेल मैदान में नीम के पौधे लगाए गए । दलेलपुरा के उपसरपंच ने भी पेड़ो के प्रति लोगो को जागरूक किया और मोक्षधाम में बरगद का पेड़ लगाया।

इस अवसर पर कैप्टन राम निवास ताखर के साथ दलेलपुरा यूवा मण्डल के अध्यक्ष जगदीप ताखर, विकास ताखर, राम किशन ताखर, अंकुर भूपेश सहित कई युवक मौजूद रहे।