मुक्ति धाम भूतनाथ मंदिर मार्ग मे पेड़ लगा कर उन्हें पालने का लिया संकल्प

संवाददाता  केपी रूंथला

पिलानी

#मेरापरिवारपिलानी_विधानसभा

भूतनाथ मुक्ति धाम मे पेड़ लगाते मनोज आलड़िया व अन्य विश्व पर्यावरण दिवस पर कस्बे के युवा नेता मनोज आलड़िया नें मुक्ति धाम मे पेड़ लगा कर उन्हें पालने का संकल्प लिया। कस्बे के मेघवाल समाज के मुक्ति धाम मे समाज के लोगो द्वारा हर सुबह दो घंटे श्रमदान कर पेड़ो मे पानी डालना व लोन लगाना सहित अन्य कार्य किये जा रहे है। विनोद कुमार आलड़िया नें बताया की वें मानसून आने तक पिलानी विधानसभा के सभी गावों मै जाकर सर्वजनिक स्थानों पर पेड़ लगाएंगे जहाँ उन की देख भाल हो सके। इस मौक पर पूर्व चेयरमेन होशियार सिंह, मोहन आलड़िया, शायर आलड़िया,राजेश कुमार, अविनाश आलड़िया सहित अन्य लोग मौजूद थे। पिलानी क्षेत्र में चारभूतनाथ स्थलों में सर्वाधिक सुंदर व स्वच्छ है बनाए रखने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को अनेक अनेक बधाइयां प्रेषित करते वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रू थला नेक कार्य की सराहना की।