पांच दिवसीय दौर पर अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी, व्यापार और निवेश सहित कईं मुद्दों पर होगी वार्ता

जयपुर। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कल से अमेकिरा में पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री 22-26 सितंबर तक संयुक्त राज्य अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री 24 सितंबर को द्विपक्षीय वार्ता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी प्रधानमंत्री जो बाइडेन से व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने, रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को बढ़ावा देने और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं।

इसके अलावा इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय वार्ता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन पीएम मोदी से मिलेंगें। व्हाइट हाउस ने सोमवार को खुलासा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन शुक्रवार को वाशिंगटन में क्वाड बैठक के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह भी जानकारी दी गई है कि बाइडेन जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से भी अलग से मुलाकात करेंगे।

इस क्वाड बैठक में अफगानिस्तान की मौजूद स्थिति और सुरक्षा संबधी चर्चा भी वार्ता में शामिल होगी। मीडिया से बातचीत करते हुए सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी कट्टरपंथ, चरमपंथ, सीमा पार आतंकवाद और वैश्विक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की आवश्यकता पर चर्चा करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि मोदी अपनी पहली औपचारिक बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमल हैरिस से भी मुलाकात करेंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 23 सितंबर को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी, जो उनके और राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच पहली द्विपक्षीय मुलाकात और व्हाइट हाउस में क्वाड शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाइडेन मोदी की पहली व्यक्तिगत द्विपक्षीय मेजबानी करेंगे