900 मीटर लंबे महाकाल कॉरिडोर का आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, देखें मनमोहक तस्वीरें

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को उज्जैन में 'श्री महाकाल लोक' कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।

   यह कॉरिडोर देश के सबसे बडे कॉरिडोर्स में से एक है, जिसकी लंबाई 900 मीटर है। यह 900 मीटर लंबा 'महाकाल लोक' गलियारा पुरानी रुद्रसागर झील को घेरता है जिसे महाकालेश्वर मंदिर पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में भी पुनर्जीवित किया गया है।

 


इसके दो भव्य प्रवेश द्वार है एक नंदी द्वार और दूसरा पिनाकी द्वार। गलियारे के शुरुआती बिंदु के पास बनाए गए हैं, जो मंदिर के प्रवेश द्वार तक जाते हैं।

जटिल नक्काशीदार बलुआ पत्थरों से बने 108 अलंकृत स्तंभों का एक स्तंभ, भव्य फव्वारे और 'शिव पुराण' की कहानियों को दर्शाने वाले 50 से अधिक भित्ति चित्रों का एक पैनल महाकाल लोक के प्रमुख आकर्षणों में से हैं। आइये हम यहां आपको इस भव्य कॉरिडोर की तस्वीरें दिखाते हैं।