जयपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से लौटने के कुछ घंटे बाद ही नई दिल्ली में सेंट्रल विस्टा यानि की नए संसद भवन के निर्माण का जायजा लेने पहुंच गये। पीएम मोदी के इस विजिट को लेकर विपक्षी पार्टीयों ने तो निशाना साधा ही, वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रोल कर दिया।
कांग्रेस का तीखा हमला
मोदी द्वारा इस नये संसद भवन निर्माण का जायजा लेने के लिए पहुंचने पर कांग्रेस ने तीखा हमला किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ये गलत प्राथमिकता है। कांग्रेस ने कहा कि कहा कि पीएम को कोविड पीड़ितों, किसानों या बेरोजगार युवाओं की परवाह नहीं है, लेकिन केवल केंद्रीय विस्टा परियोजना की परवाह है।
एवीपी न्यूज की पत्रकार रूबिका लियाकत ने प्रधानमंत्री की एक फोटो twitte पर शेयर की जिसमें मोदी नई संसद भवन को मुयाना कर रहे हैं। रूबिका ने लिखा कि
' आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश लौटे और रात लगभग 8:45 बजे बग़ैर किसी सूचना या security details के नए संसद भवन की site पर पहुँचे और लगभग एक घंटा बिताया… थकान इनकी dictionary में सच में नहीं है।
इसी twitt को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मोदी जी को ट्रोल कर दिया। यूजर्स ने लिखा मोदी जी कभी स्कूल और हॉस्पीटल का भी मुयाना कर लिया करो।
एक यूजर suman_tadamoksh लिखती हैं कि
·'सबसे मेहँगा प्लेन, इम्पोर्टेड खाना पीना, VVIP ट्रीटमेंट,जनता के पैसे पर ऐश, इसके बाद थकान किसको होगी? भारत का PM होने के बावजूद, किसानो और जनता से मिलने का समय नहीं है, फालतू मे बनाये जा रहे संसद को देखने चले गए वाह ,और आपकी चरखी थकान पर ही क्यों घूमती है?