पीएम श्री स्कूल महाराजसर में धूमधाम से मनाया, वार्षिकोत्सव साथ ही स्वास्थ्य मेले का हुआ समापन
भरतपुर, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजसर में संस्था प्रधान प्राचार्य हेमचंद गोयल की अध्यक्षता एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व समसा के एडीपीसी अनित शर्मा एवं डॉ. ओमवीर सिंह बीसीएमएचओ सेवर के मुख्य आतिथ्य में का भव्य तरीके से बार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान एवं पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न हुआ | साथ ही इस अवसर पर तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले के समापन समारोह का भी आयोजन हुआ | समारोह में विशिष्ट स्थिति के तौर पर समसा के एसीपी अशोक गुप्ता, स्वास्थ्य मेला प्रभारी डॉ. दीपक गुर्जर, डॉ. रितु सिंह, मदन मोहन मीना, अशोक मीना, राजपाल मीना, गुलराज मीना, व्याख्याता राकेश जैन, गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे |
कार्यक्रम में समसा के एडीपीसी अनित शर्मा वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान एवं पारितोषिक वितरण समारोह एवं स्वास्थ्य मेले की उपयोगिता के बारे में स्थानीय विद्यालय की विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा इनसे अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया | विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमचंद गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई एवं उपस्थित सभी अतिथियों का शॉल, साफा, दुपट्टा, माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत-सम्मान किया गया | इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की निगरानी करने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षक डालचंद भट्टाचार्य का भी सम्मान किया गया | कार्यक्रम में व्याख्याता विजयपाल चौधरी ने स्थानीय विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला |
प्रयोगशाला सहायक वैदर्भी ने अपने ओजस्वी भाषण से सभी विद्यार्थियों को प्रभावित किया | वाइस प्रिंसिपल बाबूलाल कटारा ने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय एवं पीईईओ परिक्षेत्र अचलपुरा के विद्यार्थियों ने भव्य सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया | समारोह में उपस्थित अतिथियों ने वार्षिकोत्सव एवं स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए विद्यालय प्रशासन, समस्त स्टाफ एवं बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की | इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया गया | कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विजयपाल चौधरी के साथ वाइस प्रिंसिपल बाबूलाल कटारा ने किया एवं आभार प्रदर्शन, स्थानीय ग्राम महाराजसर के गणमान्य नागरिक एवं शिक्षाविद अशोक मीना ने किया |
इस अवसर पर ग्राम महाराजसर के विजय मीना, उप प्रधानाचार्य बाबूलाल कटारा, व्याख्याता राकेश जैन, गिरधारी लाल,रवि यादव, नेत्रपाल सिंह, विजयपाल सिंह, दिलीप कुमार, मंजूरानी शर्मा, संगीता अग्रवाल, सपना अग्रवाल, प्रेमलता, शीशराम चाहर, हरीशचंद्र सिंह चौधरी, राजेंद्र सिंह, मंजू शाक्य, आनंद मिश्रा, जयप्रकाश कस्वां, राजेश सिंह, महेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र तिवारी, डालचंद भट्टाचार्य, कुलदीप सिंह, अनिल शर्मा, सुनीता शर्मा पंचायत सहायक, बैदर्भी, प्रियंका, मोनिका शर्मा, सुनीता शर्मा वरिष्ठ प्रबोधक, संस्था प्रधान नंदकिशोर लवानियां, श्यामवीर सिंह, हनी गुप्ता, शशि प्रभा शर्मा सहित स्वास्थ्य मेरा टीम के सदस्य, पीईईओ क्षेत्र के अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामवासी मौजूद रहे |