Poco C55 नये अवतार मे होगा लॉन्च, महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी
जयपुर। Poco ने पिछले हफ्ते भारत में Poco C50 एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही Poco C-सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। एक विश्वसनीय टिपस्टर ने दावा किया है कि Poco C55 जल्द ही वैश्विक बाजार में आने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि टिपस्टर का सुझाव है कि यह स्मार्टफोन Redmi 12C का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है जो हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ है।
टिप्सटर कैस्पर स्कर्ज़ीपेक (ट्विटर: @kacskrz) ने हाल ही में एक ट्वीट में उल्लेख किया है कि Redmi 12C को पोको C55 के रूप में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के भी भारत में आने की उम्मीद है। माना जाता है कि Redmi C सीरीज के सभी स्मार्टफोन Redmi हैंडसेट के रीबैज वर्जन हैं।
यदि पोको C50 वास्तव में Redmi 12C का रीब्रांडेड है तो इसके फीचर्स हम पहले से जानते हैं। याद दिला दें कि Redmi 12C में 6.71-इंच HD + डिस्प्ले है जिसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। हैंडसेट एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G85 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
Redmi 12C में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा है। इस स्मार्टफोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलता है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक eMMC 5.1 फ्लैश स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (512GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
इसमें 10W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। Redmi 12C में 3.5mm हेडफोन जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। यह स्मार्टफोन शैडो ब्लैक, सी ब्लू, मिंट ग्रीन और लैवेंडर रंगों में पेश किया गया है।