जयपुर। लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को आज उत्तर प्रदेश पुलिस उसी स्थान पर लेकर पहुंची जहां उसने कार से किसानों को कुचला था। यूपी पुलिस ने घटना स्थल पर सीन को रिक्रिएट कीया। पुलिस मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के साथ उसके दोस्त अंकित दास के साथ घटनास्थल पर ले आई, और उस दिन की घटनाओं को फिर से बनाने के लिए पुलिस कारों इस्तेमाल किया। अंकित दास भी इस केस का मुख्य आरोपी है।
वहीं, आशीष मिश्रा बार बार यही कह रहे हैं कि जब ये हत्याएं हुई तो वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। मिश्रा ने दावा कर रहा है कि वह अपने पैतृक गांव में था और पूरे दिन वहीं रहा और यह गांव घटना स्थल से 2 किमी दूर है।
घटनास्थल पर पत्रकारों द्वारा फिल्माए गए सीन में एक पुलिस जीप को तेज गति से गाड़ी चलाते हुए और डमी को कुचलते हुए दिखाया गया । वहीं, एक अन्य क्लिप में पुलिस टेप से सुरक्षित अपराध स्थल को दिखाया गया है; हालांकि, इसने सवाल उठाया है कि पुलिस ने घटना के तुरंत बाद घटनास्थल को सुरक्षित क्यों नहीं किया और मीडिया सहित सभी को कम से कम 48 घंटों तक अनफ़िल्टर्ड एक्सेस की अनुमति क्यों दी।
बता दें कि मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। मिश्रा के खिलाफ नामजद एफआईआर करने के बावजूद पुलिस ने उसे 7 दिनों तक अरेस्ट नहीं किया। कल उन्हें स्थानीय अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। पुलिस रिमांड आज समाप्त हो रहा है, लेकिन वे और हिरासत की मांग कर सकते हैं ताकि वे उससे पूछताछ कर सकें