महरायपुर में पुलिस की गस्त व निगरानी जारी है, क्षेत्र में हालात एकदम सामान्य है
डीग, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव व उसके पश्चात हुई घटनाओं के संबंध में दर्ज प्रकरणों में अनुसंधान हेतु व्रताधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम व एफएसएल टीम द्वारा सभी घटना स्थल महात्मा गांधी सेकेंडरी स्कूल सीकरी, बेर्रू, पालका व गांव महरायपुर का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण सबूत संकलित कर अनुसंधानिक कार्रवाई की गई एवं घटनाओं में क्षतिग्रस्त वाहनों का एफएसएल टीम द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया ।
घटनाओं से संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए गए । घटनाओं के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह मीणा के नेतृत्व में व्रत्ताधिकारी नगर, थानाधिकारी सीकरी, उपखंड अधिकारी सीकरी व एसटीएफ कंपनी द्वारा गांव महरायपुर कस्बा सिकरी, गुलपाड़ा, बेररू, पालका गांव में फ्लैग मार्च किया गया । क्षेत्र में हालात एकदम सामान्य है । गांव महरायपुर में आरएसी कंपनी का अतिरिक्त जाप्ता तैनात है। पुलिस की गस्त व निगरानी जारी है।