थाना पहाड़ी द्वारा साईबर ठगों के ठिकानों पर पुलिस ने दविश दी एक को गिरफ्तार किया
डीग, भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रुपिंदर सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार कामां के हिम्मत सिंह, पहाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरिराज प्रसाद मीणा के निर्देशन में थाना पहाड़ी व डीएसटी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। ज्ञात रहे कि 3 अक्टूबर को एएसआई देवेंद्र सिंह मय टीम थाना पहाड़ी व डी एसएसटी टीम डीग को सूचना प्राप्त हुई कि 6 -7 लड़के गांव दाहिना में ऑनलाइन ठगी का काम जरिए मोबाइलों से कर रहे हैं जिस पर कार्रवाई करते हुए दबिश देकर एक अभियुक्तकयूम पुत्र जूहरू मेव निवासी दाहिना थाना पहाड़ी को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से दो मोबाइल फोन मय फर्जी सिम के बरामद किए गए है।
बरामद किए गए मोबाइलों में भारी मात्रा में भोले वाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर प्रमाण राशि ठगने की प्रमाण प्राप्त हुए हैं । अभियुक्त कयूम व अन्य 6 के विरुद्ध धारा आईपीएस प्रकरण में मामला दर्ज कर गहन अनुसंधान जारी है । उक्त अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जायेगा । पुलिस गठित टीम में पहाड़ी के एएसआई देवेंद्र सिंह, एएसआई रेवेंद्र सिंह, कप्तान सिंह दौलीराम, डीग डीएसटी टीम के एएसआई बलदेव सिंह, डीग वीरेंद्र सिंह, अमर सिंह, प्रेमचंद, यतेन्द्र सिंह, लछमण सिंह शामिल रहे।